Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीजेपी सदस्यता अभियान में मनकापुर पहुचे प्रदेश संयोजक ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना


दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा: भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति, जाति, धर्म, क्षेत्र या किसी परिवार की पार्टी नहीं है | भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता की पार्टी है| चाय बेचने वाले का लड़का आज देश का देश का प्रधानमंत्री है| कोरी समाज में पैदा हुई है एक कार्यकर्ता आज देश के राष्ट्रपति हैं इसी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी| |शनिवार को मनकापुर के मिश्रौलिया गोसाई में सदस्यता कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी अनूप गुप्ता ने मौजूद कार्यकर्ताओं एवं जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहीं |

 उन्होंने कहा कि श्री गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ने वाली पार्टी को कुछ लोगों ने कांग्रेस परिवार वादी पार्टी बना दिया |

 इस दौरान श्री गुप्ता ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोहिया ने कहा था कि जब गांव में बूढ़ी औरत के पास चूल्हा जलाने  पर धुए से बचने की स्थिति पैदा हो जाए तब समझ लेना चाहिए की वास्तविकता में समाजवाद हुआ | यह लोहिया ने कहा था लेकिन लोहिया के  अनुयायी नहीं कर पाए | उसे भारतीय जनता पार्टी ने कर दिखाया| भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति की पार्टी नहीं बल्कि है भारत के जनता की पार्टी है |
वीडियो 

 सब्जी का ठेला लगाने वाले खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे | किसान के घर में पैदा हुए शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे ऐसी किसी ने कल्पना नहीं की थी| ऐसी उन्नति ऐसी  प्रगति केवल भाजपा में प्राप्त होती है |

 कश्मीर में धारा 370 खत्म की गई | कश्मीर में तीन राजनीतिक घराने वही राजनीति करते थे,  अपनों के गुम होने के नाम पर नाटक करने वाले लोग. कभी आतंकवादियों को छोड़ने वाले लोग भगवा  मोइन के पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए आतंकवादियों को छोड़ दिए थे | ऐसे लोगों ने कश्मीर को कब्जा करके रखा था| धारा 370 उनका रक्षा सूत्र था|

 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी इस बार  जैसे ही प्रधानमंत्री बने धारा 370 को खत्म कर दिया | उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत खंड खंड नहीं है बल्कि यह अखंड  भारत है|  वहां पर भी सबको रोजगार  मिलेगा वहां पर भी विकास होगा| जो आज तक विकास की गंगा जम्मू और कश्मीर में नहीं  बह पाई थी | वह पूरे देश के साथ जम्मू और कश्मीर में भी बहेगी| आज डिजिटल इंडिया के बदौलत किसान सम्मान राशि ₹2000 सीधे किसान के खाते में आए | बिचौलिए खत्म किए जा रहे हैं| भारतीय जनता पार्टी ने  सबका साथ सबका विकास का काम किया है |

 भारतीय जनता पार्टी भारत का ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा पार्टी बनकर उभरा | भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता 6 वर्ष की होती है लेकिन वर्ष 2014 और 2019 आ जाने के कारण से सदस्य के समय अवधि को बढ़ाया गया | यह सप्लीमेंट्री सदस्यता है | पिछली सदस्यता में 20 प्रतिशत सदस्यों का इजाफा किया जाएगा|

इस मौके पर  जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम, कमलेश पांडे,प्रमोद चंचल, चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, भगवतशरण, अमित कुमार, अनूप कुमार सिंह, विजय वर्मा आदि लोग मौजूद रहे |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे