Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कैंप में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पट्टे की बात सुन आग बबूला हुए विधायक

अमरजीत सिंह 
अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम पाराताजपुर पूरे रमनी मे क्षेत्रीय विधायक बाबा गोरखनाथ ने पहुंचकर जन समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। विधायक ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।
     
इस कैंप में विधायक को पाराताजपुर निवासी राकेश कुमार मिश्र ने ग्राम प्रधान एवं लेखपाल द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय की जमीन का पट्टा किए जाने की शिकायत की। जिस पर विधायक ने इस प्रकरण को उच्च अधिकारियों से मिलकर कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया।

 यही नहीं ग्राम पंचायत पाराताजपुर के कई ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास न मिलने की शिकायत की । जिस पर विधायक ने जिम्मेदार अधिकारियों से बात करके सभी पात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने का आश्वासन दिया। कैम्प मेंं विधायक ने ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता भी दिलायी। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान राम बरन मिश्रा, भाजपा नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक, सरजू दुबे, महेश ओझा,नितिन पाठक, मनोज कुमार यादव, विजय कुमार चौरसिया, आसाराम चौरसिया, अशोक कुमार चौरसिया, रिंकू सिंह, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, राकेश कुमार मिश्र, बृजेश कुमार मिश्रा व रामबरन पांडे सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे