Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर विधायक ने बंधाया ढाढस


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न हादसों में घायल तथा काल के गाल में समाए लोगों के परिजनों से विधायक गोरखनाथ बाबा ने मुलाकात कर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया तथा उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । शनिवार को विधायक गोरखनाथ बाबा ने विधानसभा क्षेत्र के सराय धनेठी गांव निवासी 22 वर्षीय युवक निर्भय भारती जिसका दिल्ली में ट्रेन हादसे में दोनों पैर कट गया था तथा 20 वर्षीय युवक बबलू के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से तत्काल अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। 

इसके उपरांत बवां पूरे लाद निवासी दो परिवारों की बालिकाओं की तालाब में डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और सरकार की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भरोसा पीड़ित परिवार को दिलाया। इसके बाद बवां बाजार निवासी प्राइवेट चिकित्सक रहे स्वर्गीय उमा प्रसाद के 30 वर्षीय बेटे की असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। 

अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र में शिक्षक पद पर तैनात रहे कटैया निवासी उदय राज मिश्रा के असामयिक निधन पर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक के निजी सचिव महेश ओझा, अजीत मोर्य, सुनील कुमार सिंह अरविंद , दयानंद पांडे, रामदीन, अरुण दुबे व गुड्डू मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे