Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षा निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश ने किया पोषण बाटिका का रोपण


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । शनिवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय परसा जागीर में सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी और खण्ड विकास        अधिकारी प्रभाशंकर चौबे ने पौध एवं पोषण वाटिका का रोपण किया। इसी क्रम में शैक्षिक समृद्धिकरण, जन सहभागीय पर्यावरण संरक्षण हेतु अभिभावक उन्मुखीकरण संगोष्ठी और पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अभिभावकों के विश्वास और जन सहयोग से ही प्राथमिक शिक्षा का भविष्य संवारा जा सकता है। इस विद्यालय ने जो नूतन प्रयोग किये गये हैं, अन्य विद्यालयों को इसका अनुकरण करना चाहिये। विशेषकर पर्यावरण पर केन्द्रित जन सहभागीय संरक्षण बहु उपयोगी है। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने इस विद्यालय को गोद लेकर जो सहयोग किया है वह सराहनीय है। 

खण्ड विकास अधिकारी प्रभाशंकर चौबे ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा है कि विद्यालय की बेहतरी में हर संभव सहयोग किया जाय। उन्होने विद्यालय में मध्यान्ह भोजन शेड और माडल शौचालय निर्माण कराये जाने की घोषणा किया। 

अतिथियों ने पुरातन छात्र रामचरित्र, विश्राम, शिवमूरत, भगवानदास, धर्मेन्द्र, दीनदयाल पाण्डेय, शिवाकान्त पाण्डेय, घनश्याम उपाध्याय, करम हुसेन, राम चरन, रामू, अभिभावक गायत्री, निर्मला, शान्ती, शुभकरन, रामबदन, नारद, शिव पूजन, रामभवन, अश्विनी पाण्डेय, शिक्षक डा. शिव प्रसाद, उर्मिला मिश्रा, अभिषेक यादव, राजेश कुमार, अख्तरून्निशां, अनुपम पाण्डेय, संज्ञा मिश्र, अवन्तिका, मुनिराम वर्मा,  कृष्ण कुमार, रामसजन यादव, रामचरित्र चौधरी, ओम प्रकाश, अनिल, सुखराम यादव आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने जन सहभागिता से प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर दिया। कहा कि यदि शिक्षक पहल करें तो सरकारी विद्यालय कीर्तिमान बना सकते हैं। शिक्षक अपने आचरण से छात्रों को सीख दें। कार्यक्रम में सुप्रिया और नन्दनी ने स्वच्छता पर केन्द्रित प्रयोग प्रदर्शित किये जिसे सराहा गया। प्रधानाध्यापक उर्मिला मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षक डा. शिव प्रसाद ने कहा कि यह सौभाग्य है कि जिस विद्यालय से ककहरा सीखा आज उसी विद्यालय के लिये बेहतर करने का अवसर मिला है। 

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम मूरत, मिथलेश श्रीवास्तव, विनय कुमार, धीरज, दशरथ, नन्दू, चंदू, नन्दलाल, राम प्रसन्न, थानेदार, गुड्डू, गुरू सहाय, गायत्री, शकीला बेगम, दिलीप  के साथ ही अनेक अभिभावक, छात्र उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे