ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सोमवार को ईद उल अजहा व सावन माह के आखिरी सोमवार को देखते हुए पुलिस ने बाइक मार्च निकाल कर त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संदेश दिया और लोगों से सहयोग की अपील की। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाले गये बाइक मार्च से पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सोमवार को ईद उल अजहा के साथ ही प्रमुख सावन महीने का आखिरी सोमवार है। इसको देखते हुए खरगूपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी की अगवाई में बाइक मार्च निकाला गया। खरगूपुर थाने से उक्त बाइक मार्च नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों से होते हुए विशुनापुर, मौलागंज, लोनावा दरगाह, पिरवरतारा, महाराज गंज जयप्रभा ग्राम आदि स्थानों से निकला।थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने दोनों पर्व को आपसी भाईचारा की मिसाल पेश करते हुए सभी वर्गों से मिलजुल कर निर्विवाद रूप से मनाये जाने की अपील की।
बाइक मार्च में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैया दीक्षित, उपनिरीक्षक प्रशांत मिश्र, गजानन दुबे, राम निवास, धर्मराज, आरक्षी शशि कपूर यादव, अशोक कुमार दुबे, सुबेन्द्र सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ