Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा ने किया मंडलों का नए सिरे से परिसीमन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ |भारतीय जनता पार्टी ने सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी भाजपा बनाने के लिए संगठन एवं सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंडलों का पुनर्गठन किया है | अब सभी विधानसभाओं में एक-एक मंडल नया बनाया गया है ,

जिसका जिला पुनर्गठन प्रमुख एवं जिला महामंत्री अशोक मिश्रा ने जिला कार्यालय पर प्रकाशन किया प्रकाशित हुए पुनर्गठित सभी सेक्टरों एवं मंडलों पर 18 अगस्त तक लिखित आपत्ति कर सकते हैं आपत्तियों पर विचार करते हुए 20 अगस्त को प्रदेश नेतृत्व द्वारा अनन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

प्रकाशन के पूर्व- भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र क्षेत्रीय पुनर्गठन प्रमुख एवं क्षेत्रीय महामंत्री अमरनाथ यादव जिला महामंत्री राजेश सिंह राजेश्वर पटेल राय साहब सिंह आदि ने पुनर्गठित मंडलो एवं सेक्टर की गहन समीक्षा करने के पश्चात जारी करने की संस्तुति प्रदान की | यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गिरीश पाण्डेय ने दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे