वासुदेव यादव
अयोध्या। सब्जी मंडी निकट अति प्राचीन बाघी मन्दिर में देर शाम चल रहा है विशाल झूलनोत्सव। व्यवस्थापक व सामाजिक कार्यकर्ता विकास श्रीवास्तव के द्वारा हो रहा है भव्य झूलनोत्सव। यहां पर गीत संगीत सखियों का नृत्य बना है मार्थियो हेतु आकर्षण का बिंदु। नामचीन गायक व कत्थक नृतक से सज रही है साम। यहां मन्दिर परिसर में शाम 6 बजे से रात्र 11 बजे तक चल रहा है आयोजन। मेलार्थी व दर्शकगण अपने आराध्य को झूला झुलाकर व दर्शन पूजन कर हो रहे है धन्य।
इस दौरान अयोध्या के साधु संतों, नेता असफर आदि की भी भीड़ उमड़ रही है। जिनका स्वागत सम्मान आयोजक समाजसेवी विकास श्रीवास्तव की ओर से किया गया।
इस कार्यक्रम में महन्त सीतारामदास त्यागी, महन्त केशवदास, आचार्य विदुरजी, मन्नूदास, चूड़ामणि जी, रेनू देवी श्रीवास्तव, अमित तिवारी, सालिक राम मिश्र, राजेन्द्र व अनिल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ