Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोतिहारी मन्दिर के पूर्वाचार्य महंत हरिनारायणदास को किया गया याद


 वासुदेव यादव
अयाेध्या। धर्मनगरी के स्वर्गद्वार माेहल्ले में स्थित प्रसिद्ध माेतिहारी मन्दिर के पूर्वाचार्य महन्त हरिनारायण दास महाराज काे ७वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया। इस अवसर पर साेमवार काे अयाेध्यानगरी के विशिष्ट संत-महंताें ने साकेतवासी महन्त के चित्रपट पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। 

साथ ही उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। इस माैके पर आश्रम के वर्तमान महन्त रामप्रवेश दास महाराज ने कहाकि पूर्वाचार्य महन्त का व्यक्तित्व बहुत ही सरल था। वह हमेशा भजन-साधना में तल्लीन रहते थे। रामनगरी के सभी लोग उनका आदर पूर्वक सम्मान करते रहे हैं। पुण्यतिथि पर विशाल भण्डारे का आयाेजन हुआ, जिसमें सन्त-महन्ताें व भक्तगणाें ने प्रसाद ग्रहण पाया। अन्त में महन्त रामप्रवेश दास ने आए हुए सन्त-महन्ताें और विशिष्टजनाें का स्वागत-सत्कार किया। 

पुण्यतिथि पर मुख्य रूप से मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महन्त कमलनयनदास शास्त्री, रसिकपीठाधीश्वर महन्त जन्मेजय शरण, स्वामी रामदिनेशाचार्य, श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, भाजपा नेता संजय शुक्ला, शम्भू यादव, आनंद सिंह, आलाेक चन्द्रा, मुखिया कमलेश सिंह, अजय सिंह, सवीन्द्र यादव, सच्चिदानंद तिवारी व सुरेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे