Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देश के लिए बलिदान देने महापुरुष हैं एकता अखंडता के प्रतीक :अश्वनी सोनी


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | युवा क्रांति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्रांति यात्रा निकालकर शहर में विद्यमान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया | यात्रा का  शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने शहर के स्टेशन रोड पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  की |

इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले  महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी | इस दौरान अपने संबोधन में भाजपा नेता  श्री सोनी ने कहा कि  देश के लिए बलिदान देने वाले वीर महापुरुष हमारी एकता और अखंडता के प्रतीक हैं | यह क्रान्ति यात्रा उन अमर बलिदानियों  के सम्मान का एक राष्ट्रवादी  सोच की पहल मात्र है |

 यात्रा के दौरान अच्युतानन्द पाण्डेय,  विजय शुक्ला ,दीपेंद्र मिश्रा ,अखिलेश पंडित , साकेत ,पवन तिवारी, राममूर्ति प्रजापति, विवेक त्रिपाठी, अजय ,वसीम खान, विजय सोनी ,मनीष ,राहुल, सुरेश सरोज अंजाना जुनैद आदि भारी संख्या में लोग रहे |यात्रा शहर के स्टेशन रोड से निकल कर विभिन्न चौराहों से होते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर स्टेशन पर जाकर समापन की गई |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे