अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आजाद भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर 9वी वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय बलरामपुर में एवं इसके समस्त सीमा चौकियों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
उप कमांडेंट रंजीत कुमार दास ने वाहिनी मुख्यालय में तिरंगा ध्वजारोहण कर वाहिनी के समस्त कर्मियों को बधाई दिया। साथ में महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर आए हुए आदेशों को पढ़कर समस्त कर्मियों को बताया।
इसके अलावा वाहिनी मुख्यालय में विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। उप कमांडेंट ने विजेताओं व उप विजेताओं को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वाहिनी के समस्त अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।
उप कमांडेंट रंजीत कुमार ने द्वारा वाहिनी के समस्त कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर उनको व उनके समस्त परिवार को बधाई दिया और साथ मे स्वतंत्रता दिवस के महत्त्व व मनाने के बारे में अवगत कराया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ