स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग के 102 अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित | CRIME JUNCTION स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग के 102 अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग के 102 अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। देश के 73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में  ध्वजारोहण  के उपरांत 102 पुलिस अधिकारियों तथा कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया ।

                     पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के नागरिक के प्रति ज्ञान ,अज्ञान की अवस्था में मन, वचन एवं कर्म से अस्पृश्यता पर आधारित सामाजिक भेदभाव पूर्ण व्यवहार न करने तथा अपने संविधान में निहित भावना के अनुसार एक स्वतंत्र एवं भेदभाव रहित समाज का सृजन करने  हेतु तथा राष्ट्रीय एकता के संबंध में देश की आजादी और राष्ट्र की एकता को और मजबूत बनाने के कार्य में तन- मन से योगदान करने, कभी हिंसा का सहारा ना लेने तथा धर्म भाषा एवं प्रांत संबंधी सभी राजनैतिक और आर्थिक विवादों को शांति एवं संवैधानिक उपायों द्वारा हल किए जाने की शपथ दिलाई गई । इसके अतिरिक्त जनपद में कानून व्यवस्था की स्थापना , मुनादी, एंटी रोमियो, बालिका सुरक्षा तथा अन्य सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

                 प्रतिसार निरीक्षक नंद लाल यादव को अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा भारत सरकार द्वारा नवसृजित उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया । यह सम्मान उनके उत्कृष्ट योगदान एवं कड़ी मेहनत हेतु दिया गया है । जिसे पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा प्रदान किया गया ।
                पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे वारंटी अपराधियों तथा मुखबीर रोजगार योजना की मुनादी हेतु बेहतर प्रदर्शन करने वाले मुनादी टीम आरक्षी आकाश पांडे तथा आरक्षी सर्वजीत यादव थाना रेहरा बाजार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
                   
जनपद भर में चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना कोतवाली जरवा की टीम उपनिरीक्षक कुमार मंगलम, आरक्षी प्रदीप कनौजिया, आरक्षी ओम प्रकाश शुक्ला, महिला आरक्षी नीरज यादव, महिला आरक्षी सीमा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
                    
 जुलाई माह में चलाए जा रहे बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान में सर्वाधिक विद्यालयों में जाकर इस अभियान के बारे में बालिकाओं छात्राओं को जागरूक करने के लिए थाना रेहरा की टीम उपनिरीक्षक  उमेश कुमार बाजपेई, मुख्य आरक्षी रामानंद मौर्य, आरक्षी सत्य प्रकाश यादव ,आरक्षी चंद्रकला गौतम को  सम्मानित किया गया ।
               
 जनपद में अन्य सराहनीय कार्यों* के लिए मुख्य आरक्षी श्री राजबहादुर तिवारी ,कंप्यूटर आरक्षी जलज वर्मा, महिला आरक्षी नीतू गौड़, महिला आरक्षी गुड्डी यादव , अलका राजभर को पुरस्कृत किया गया ।
                  
 जनपदीय Up100 में दो पहिया व चार पहिया पीआरवी पर नियुक्त रहते हुए सर्वाधिक इवेंट पर न्यूनतम समय में पहुंचकर कालर या पीड़ित को आपातकालीन सहायता प्रदान करने के फलस्वरूप आईटेक्स मुख्यालय लखनऊ द्वारा कोतवाली नगर में संचालित चार पहिया *पीआरबी 2463 के कर्मियों उपनिरीक्षक हरि शंकर पांडे ,मुख्य आरक्षी योगेंद्र प्रसाद तिवारी, आरक्षी अब्दुल साकिर, आरक्षी मानवेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी चालक कृष्ण यादव, आरक्षी चालक इंदल यादव को सम्मानित किया गया ।
                 
कोतवाली नगर में ही संचालित दोपहिया पीआरवी 3379 के आरक्षी जयप्रकाश यादव ,आरक्षी सौरभ कुमार शुक्ला ,आरक्षी राजदेव यादव ,होमगार्ड कृष्ण कुमार शुक्ला, बंशीधर शुक्ला तथा विजय मोहन तिवारी कुल 12 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद बलरामपुर में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों  मोहम्मद यासीन, इंदल सिंह, मोहम्मद रियाज, हरिश्चंद्र प्रसाद ,आलोक सिंह, श्रीराम वर्मा ,भवानी शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार शुक्ला, ठाकुर प्रसाद शर्मा ,कृपा नाथ मिश्रा ,हरी राम नंदा ,सत्य प्रकाश, सुनील कुमार यादव, अरुण कुमार, सचिन देव बर्मन, उमानाथ, राम सुनील ,जयप्रकाश भट्ट ,सुरेंद्र कुमार मिश्रा ,राजेश विश्वकर्मा ,दिलीप कुमार ,मुन्ना लाल कश्यप ,नकुल सिंह ,अमराज शर्मा ,सुरेंद्र कुमार, रक्षा राम, यशवंत सिंह ,मनोज कुमार सिंह, फतेह बहादुर, मुमताज अली ,श्रीनिवास वर्मा, राधे किशन, मोहम्मद हबीब, शीला देवी ,रणजीत सिंह, रामदयाल, कुंवर बहादुर ,सीताराम ,जगदंबा प्रसाद, बलराम प्रसाद ,इंद्र केस चौधरी, लाल बिहारी मौर्य ,रोहित प्रसाद, इंद्रजीत यादव,, मेंही लाल, मोहनलाल ,अब्दुल सलाम, विजय कुमार, रामदेव ,रमेश यादव ,रामबाबू शुक्ला ,अखिलेश गुप्ता, मंसाराम ,यशवंत दुबे, राजेश्वरी प्रसाद तिवारी ,अब्दुल वहाब ,राजपति पाल ,सूर्यभान शर्मा ,रामगोपाल श्रीवास्तव, अरविंद वर्मा ,पुष्पा सिंह ,मुन्नालाल, मुकेश कुमार, श्यामलाल, घनश्याम कनौजिया, राकेश कुमार ,कृष्ण प्रसाद शर्मा, तुलाराम, अमित कुमार ,अवधेश कुमार, हरिश चंद्र कश्यप समेत कुल 73 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ड्रेस ,जूते तथा मिठाइयां देकर सम्मानित किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे