Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यातायात विभाग के एचसीपी अशोक सिंह को मिला राष्ट्रपति द्वारा सम्मान


 वासुदेव यादव
बस्ती। जिले में यातायात पुलिस के एचसीपी अशोक कुमार सिंह को राष्ट्रपति महोदय राम नाथ कोविंद के द्वारा किया गया सम्मानित,यातायात पुलिस में सराहनीय सेवा देने हेतु राष्ट्रपति ने इन्हें सराहनीय सेवा मेडल व प्रसस्ति पत्र प्रदान किया। उनके सम्मानित किए जाने और बस्ती जिला के सभी अफसरानों ने भी हर्ष जताए है। 

यहां जनपद के अफसरान, नेताद्वय, समाजसेवी, पत्रकारगण आदि ने एक स्वर में कहा है कि अशोक सिंह नेक दिल इंसान है। जिनमे ईमानदारी सद्भावना व मानवीयता झलकती है। वह अपने ड्यूटी के प्रति गम्भीर व ततपर रहते है। उनके कार्यो की सराहना आज भी अयोध्या जिला में अभी तक होती है। राष्ट्रपति महोदय द्वारा उनको सम्मान मिलना बस्ती जिले के लिए बड़े ही गर्व की बात हैं।
  
इस सम्बंध में अशोक सिंह ने कहा कि कर्म का फल सदा मीठा होता है। अतः कर्म को सभी प्रधानता दे व नियत समय पर ईमानदारी के साथ अपना कार्य करे, सफलता व सम्मान  दोनों ही मिलेगा। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए अपने विभाग व अफसरों के प्रति आभार भी जताए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे