अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के भगवती गंज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पलटू राम ने किया । आज के सदस्यता शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
भारतीय जनता पार्टी इन दिनों वृहद सदस्यता अभियान चला रही है जिसके तहत पार्टी के नेता कार्यकर्ता तथा विधायक सांसद व मंत्री सभी जगह जगह पर सदस्यता कैंपों के माध्यम से सदस्यता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं । पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से लोगों का जुड़ाव बहुत तेजी से हो रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता तथा जनकल्याणकारी कार्यों को देखते हुए लोग स्वयं भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं ।
शायद इसी का नतीजा है की लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित समय से पूर्व ही लक्ष से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर ली है । उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान निरंतर जारी है और निश्चित रूप से कीर्तिमान स्थापित करेगा । सदर विधायक पलटू राम ने जनपद वासियों का आवाहन किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके उसके सिद्धांतों को स्वीकार करें तथा देश को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाए ।
सदस्यता कैंप के दौरन जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप वर्मा , नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अमन बंसल , नगर मंडल अध्यक्ष वृजेन्द्र तिवारी , मंडल अध्यक्ष देहात अरविंद तिवारी , मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, आकाश पांडे , हिमांशु शुक्ल, वरूण सिंह मोनू ,सम्प्रीत सिंह , सौरभ पाण्डेय, विशाल यादव व राजेश कस्यप, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ