Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एमएलके में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय  स्थित एम एल के पी जी कॉलेज के भौतिकी विभाग की ओर से शनिवार को वैल्यू एडेड कोर्स के अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

           जानकारी के अनुसार वैल्यू एडेड कोर्स के तहत एम एस सी प्रथम व द्वितीय वर्ष के लगभग 50 छात्र-छात्राओं के ग्रुप का यह कोर्स 17 जुलाई को प्रारम्भ किया गया था। नियमित कक्षाओं के बाद यह पाठ्यक्रम संचालित किया गया था। 

शनिवार को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्राचार्य डॉ एन के सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास आता है। विभागाध्यक्ष भौतिकी डॉ अरविंद द्विवेदी ने लाभार्थी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। डॉ आलोक शुक्ल ने सभी स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर निवेदिता सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, उस्मान गनी व एच बी सिंह  सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे