अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में श्रावणी महापर्व के अवसर पर चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पलटू राम द्वारा यज्ञ में आहुतियां डालकर किया गया । यह कार्यक्रम 16 अगस्त को प्रारंभ हुआ था और इसका समापन 22 अगस्त को होगा ।
जानकारी के अनुसार सदर विधायक पलटू राम तथा पतंजलि योग समिति बलरामपुर के प्रमुख अजय कुमार मिश्रा सहित आर्य समाज व आर्य वीर दल के सदस्यों ने आर्य समाज मंदिर में आहुतियां डालकर वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिवस का शुभारंभ किया ।
अंबेडकर नगर से आए डॉ बिधान चंद्र त्रिपाठी ने दयानंद के वीर सैनिक बनेंगे, दयानंद का काम पूरा करेंगेll दयानंद गीत तथा उमरिया बीती जाए रे भजन सुना कर मद्यपान ,धूम्रपान, गुटखा सेवन तथा मांसाहार पर कड़ा प्रहार किया । अशोक आर्य ने कोई जहर पिलाए ,कोई ईट बरसाए राह में, पल भर ना रुका योगी, वो पग पग बढ़ता गया l
सामूहिक गीत गाकर महर्षि दयानंद के उपकार को गिनाया । मुख्य अतिथि विधायक जी ने देश की आजादी में और समाज सुधार में आर्य समाज के उपकार को गिनाया । श्रावणी पर्व पर आयोजित वेद प्रचार सप्ताह के इस कार्यक्रम का उद्घाटन 16 अगस्त को पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा तथा पूर्व कमिश्नर उत्सव आनंद मिश्र ने किया था । यह कार्यक्रम 22 अगस्त तक आर्य समाज मंदिर में ही शाम 6 बजे से 8 बजे तक प्रतिदिन चलेगा ।
कार्यक्रम का संचालन आर्यवीर दल के मंडलपत्ति संजय शुक्ल ने किया । कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान संजय तिवारी मंत्री, संजय पांडे, आर्य वीर दल के जिला अध्यक्ष डॉक्टर तुलसी दुबे, अंबरीश शुक्ला, गौरव मिश्रा, संरक्षक सेतु बन्धु तिवारी, राम गोपाल मिश्रा व प्राचार्य हरि प्रकाश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ