Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सबसे कम उम्र की ब्लैक बेल्ट धारक खिलाड़ी बनी अवंतिका


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर की ताइक्वांडो खिलाड़ी अवंतिका श्रीवास्तव ने ताइक्वांडो खेल का एक  रिकॉर्ड अपने नाम किया है । अवंतिका ताइक्वांडो खेल का ब्लैक बेल्ट धारण करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं ।

                      ताइक्वांडो प्रशिक्षक जियाउल हसमत ने बताया कि जनपद बलरामपुर की सबसे कम उम्र की ब्लैक बेल्ट धारक  खिलाड़ी होने का गौरव अवंतिका श्रीवास्तव के नाम वर्ष 2019 में रहा । मात्र 9 वर्ष की उम्र में अवंतिका श्रीवास्तव ने  एक बड़ी उपलब्धि अर्जित की है। उन्होंने बताया कि विश्व ताइक्वांडो महासंघ कोरिया द्वारा ब्लैक बेल्ट का आयोजन देश के विभिन्न प्रांतों में अलग-अलग समय पर आयोजित किया जाता है । ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता में शामिल होते हैं, तथा विश्व ताइक्वांडो महासंघ कोरिया उन्हें ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्रदान करती है।

 वर्ष 2019 में अवंतिका श्रीवास्तव ने सबसे कम उम्र की ब्लैक बेल्ट  प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे कम उम्र की ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया।  अवंतिका को विश्व ताइक्वांडो महासंघ कोरिया द्वारा ब्लैक बेल्ट उपाधि प्रदान की गई है। अवंतिका श्रीवास्तव ने इससे पहले दिल्ली में आयोजित ओपन अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक एवं भूटान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित कर चुकी हैं ।

 अवंतिका ने राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक अर्जित कर जनपद बलरामपुर को गौरवान्वित किया है।  श्री हसमत ने बताया कि इससे पूर्व में भी बलरामपुर जनपद के खिलाड़ियों ने सबसे कम उम्र के ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया है जिनमें प्रमुख रूप से शेफाली सक्सेना तथा वैशाली बघेल का नाम  शामिल है। अवंतिका श्रीवास्तव के गौरवशाली उपलब्धि पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डा़. प्रांजल त्रिपाठी उपाध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल कयूम. आलोक श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ खिलाड़ी सन दीपिका रावत, हेमंत कुमार जयसवाल, मोहम्मद असलम, रियाज अहमद, विजेंद्र कुमार शर्मा, कृष्णा कुमार पाल, जैनेंद्र प्रताप शर्मा व दिव्या गिरी  सहित तमाम लोगोंं ने खुशी का इजहार करते हुए अपने इस खिलाड़ी के लिए आगे और ढेर सारी उपलब्धियां अर्जित करने का शुभकामनाएं  दी हैं । सिटी पैलेस रोड स्थित ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अवंतिका श्रीवास्तव को तथा उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे