वासुदेव यादव
अयोध्या। श्री राम नगरी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मोहबरा बाजार बाईपास नव निर्माणाधीन ओबरब्रिज के निकट रविवार की एक हादसा हो गया।जिसमे दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गोंडा जिला के इटियाथोक निवासी अखिलेश त्रिपाठी व रजत स्कूटी से अयोध्या से गोंडा घर जा रहे थे कि यहां पर ठेकेदार द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज के निकट सड़क के मध्य रखे ड्रम से वे बारिस के चलते जाकर टकरा गए और बुरी तरह से घायल हो गए। वहां गाइड का कार्य करने वाले युवकों में से दिनेश पांडेय "दादा' (अध्यक्ष पांडेय पुरोहित समाज अयोध्या) आदि ने घायलों को पानी मे भीगते हुए जाकर बचाया व एम्बुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भेजवाया।
अयोध्या पांडेय पुरोहित समाज के अध्यक्ष दिनेश पांडेय "दादा" ने बताया कि यहां पर आए दिन हादसा होता है। अतः जिला प्रशासन व लोकल पुलिस इस पर रोक लगाने का प्रयास करें, ताकि हादसे पर रोक लग सके। जिला अस्पताल में युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ