Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिले के सभी थानों पर आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर हुआ 23 मामलों का निस्तारण




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा शुरू किए गए नए पहल के तहत सभी थानों पर आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केंद्र के परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं । 

प्रत्येक रविवार को पहले जिला मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता था परंतु पिछले दो रविवार से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन रविवार को किया जा रहा है । 

आज आयोजित परिवार परामर्श केंद्रों पर कुल छत्तीस पत्रावली प्रस्तुत हुई जिनके दोनों पक्ष उपस्थित हुए । आपसी सुलह समझौते के आधार पर 23 मामलों का निस्तारण किया गया । जिले के सभी थानों पर पुलिस विभाग तथा स्वयंसेवी प्रतिनिधियों द्वारा विवादों से संबंधित दंपत्ति को समझा-बुझाकर सुलह समझौता कराया गया जिसके बाद 23 दांपत्य एक साथ रहने को राजी हुए ।

 परिवार परामर्श केंद्र की बैठक को सफल बनाने में प्रशिक्षण प्राप्त महिला पुलिसकर्मियों के साथ साथ स्वयंसेवी काउंसलर्स की अच्छी भूमिका रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे