Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

असहाय व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर उनका समुचित इलाज कराना ही क्लब क्लब का उद्देश्य - कला अग्रवाल


राकेश गिरी 
बस्ती। इनरव्हील क्लब मिडटाउन ने गरीब असहाय जनता के लिए नि:शुल्क आर्थोपेडिक चेकअप कैंप का आयोजन कुष्ठ आश्रम में किया।  इसमें जो व्यक्ति धनाभाव में अपना इलाज नहीं करवा सकते उनके लिए क्लब ने नि: शुल्क चेकअप करवाया व दवाइयां दी। इसके साथ ही 100 मरीजों के बीपी शुगर  पल्स  बोन्स आदि का चेकअप किया गया। 

 इनमें जिन मरीजों के अंदर समस्याएं पाई गई उनको नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। आज कुल 250 से अधिक लोगों का चेकअप किया गया। कैंप में पिपरा चंद्रपति तथा अमौली एवं आसपास के गांव के मरीजों की मदद क्लब कीतरफ से की गई।  अध्यक्ष कला अग्रवाल ने कहा कि समय- समय पर गरीब व असहाय व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर उनका समुचित इलाज कराना ही क्लब क्लब का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्लब की  तरफ से जनता को हर सम्भव मदद मिलती रहे यही क्लब का उद्देश्य है आर्थोपेडिक चेकअप में डॉक्टर एस के गुप्ता ब्लड शुगर टेस्ट हिमांशु अस्थाना  ब्लड डेंसिटी  तथा यूरिक एसिड डॉक्टर नरेंद्र दुबेने किया ।  

सीनियर सर्जन डॉ कुशल त्रिपाठी डॉ अश्वनी सिंह  डॉ संजय अरोरा डॉक्टर अनिल कुमार  डॉ डीके गुप्ता  डॉ एमके सिन्हा  सोनू अग्रवाल  रामदास यादव  का पूरा सहयोग और योगदान क्लब को रहा। क्लब की सचिव संगीता अग्रवाल चंदा  मातनहेलिया सविता बथवाल  दीपा  आशा शशि  शालिनी  अनीता  शालिनी भनिरामिका  चंदा डिडवानिया के अलावा  रोटरी क्लब के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सदस्य रिशभ   मयंक श्रीवास्तव  सेराज  दिलीप  गुप्ता  अमरनाथ गोंड   हिमांशु अफजल सेराज सहित क्लब के तमाम सदस्यों ने सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे