गोंडा: श्री राम जन्मभूमि न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जन्मेजय जी महाराज के द्वारा मनकापुर के कुंवर विक्रम सिंह को श्री राम जन्मभूमि न्यास के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है | कुँ•विक्रम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर सुनते ही समूचे क्षेत्र मे खुशी की लहर दौड़ गई |कुँवर विक्रम सिंह को मिली यह उपलब्धि मनकापुर के लिए एक गौरव की बात है ।
प्रदेश अध्यक्ष पद पाने के बाद कुवँर बिक्रम सिंह ने सभी को भरोसा दिया कि राम मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा । जिस कार्य में हिन्दु मुस्लिम सभी का सहयोग होगा ।राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्ग दर्शन में हम प्रदेश के सभी जिलों में अध्यक्षों का चयन शीघ्र करेंगे ।मेरा प्रदेश अध्यक्ष बनना समूचे साधु समाज व हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष महराज को जाता है। मै अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्ग दर्शन में सदैव जन्म भूमि न्यास के लिए कार्य करता रहूँगा।
वीडियो : बोले राम जन्म भूमि न्यास प्रदेश अध्यक्ष
इस मौके पर मंगल भवन मनकापुर में श्री सिंह से मिल कर अंकित पाण्डेय ने अपने सहयोगियों के साथ अंग वस्त्र, सप्रेम भेंट देकर बधाईयां दी |
श्री सिंह के समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में बधाइयां देने वालों में लवकुश सिंह, मंगल शुक्ला, बब्लू तिवारी, रवि पाण्डेय, संग्राम सिंह, नितेश पाण्डेय, नौशाद खान, दिवाकर, मोनू, जोगिंदर, अज़हर, रविन्द्र, कुक्कू सिंह, धर्मेंद्र, राजन,अखिलेश द्विवेदी ,ओंकार आजाद आदि समर्थकों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ