गोंडा: मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र के एक टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है |
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह का दावा है कि मनकापुर कस्बे के गायत्री नगर निवासी महेंद्र नाथ तिवारी उर्फ भाई जी तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी को गांव धरमपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 200 ग्राम गांजा व एक अदद अपाची मोटरसाइकिल बरामद कर एनडीपीएस एक्ट और एमबी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टॉप टेन अपराधी का अपना अपराधिक इतिहास है | यूपी गैंगस्टर सहित दर्जनभर से ज्यादा मुकदमें मनकापुर पुलिस में दर्ज हैं |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ