सुनील उपाध्याय
बस्ती। आज सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला कार्यालय पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि आज हमें जो स्वतंत्रता मिली है उसमें नेताजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है नेताजी का नारा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। हिंदू युवा वाहिनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपना आदर्श मानती है हिन्दू वाहिनी भी देश को अखंड भारत के रूप में देखना चाहते हैं हम सभी उसी दिशा में प्रयास कर रहे हैं। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी, बब्लू निषाद, विनय सिंह,दिनेश चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ