Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अपने अंतिम पड़ाव पर


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है 20 अगस्त के बाद सदस्यता अभियान समाप्त हो जायेगा तथा सत्यापन का कार्य चलेगा। बने सदस्यों का सत्यापन कार्य आज से प्रारम्भ हो गया है।  प्रदेश कार्यालय से बस्ती जनपद के सत्यापन की जिम्मेदारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा सतेन्द्र सिन्हा को दी गई है। इसी दौरान भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा० सतेन्द्र सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने वरिष्ट पत्रकार एवं समाज सेवी डा सत्यवर्त दुबे को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। डा सत्यवर्त दुबे ने कहाँ भाजपा के सिद्धांतो से मै काफी प्रभावित हुआ हूँ । देश को विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य को लेकर भाजपा जिस हिसाब से चल रही है उससे यह प्रतीत होता है की अमेरिका का नेतृत्त्व करने का अवसर जल्द ही भारत को मिलने वाला है।

आज भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में डा सतेन्द्र सिन्हा एवं राधेश्याम श्रीवास्तव ने 132 बुक का सत्यापन किया जिसमे 22 बुक में खामिया पाई गई। डा० सतेन्द्र सिन्हा ने कहाँ सदस्यता के दोहरे सत्यापन की व्यवस्था की गई है। जो लोग छह जुलाई से 20 अगस्त के बीच मुहिम के दौरान मिस्ड कॉल देकर सदस्य बने है, उनमें से सैंपल साइज लेकर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय कार्यालय के स्तर से फोन जाएगा। जो जानकारियां भरी गई हैं, उनको लेकर फोन पर ही पूछताछ होगी। इसके अलावा बूथ लेवल तक पदाधिकारी ऑनलाइन दर्ज सूचनाओं का सत्यापन करेंगे। जांच में सूचनाएं सही मिलने पर ही उन्हें अंतिम तौर पर बीजेपी का सदस्य माना जाएगा।

जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहाँ 20 अगस्त तक बुक जमा करना, 25 अगस्त तक सदस्यता का सत्यापन तथा 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। बीजेपी उन्हीं को सक्रिय सदस्य मानती है जो कम से कम 50 लोगों को सदस्य बनाते हैं। बीजेपी के संविधान के मुताबिक सक्रिय सदस्य ही संगठन में किसी ओहदे के चुनाव में भाग ले सकते हैं।

इस मौके पर जिला सदस्यता प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, राजन मिश्रा, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, जाँन पाण्डेय, राजन ठाकुर, अलोक सरकारी, अलोक पाण्डेय, दिव्यांशु दुबे, सोनू मिश्रा, जय प्रकाश पाण्डेय,राजकुमार शुक्ला, मनीष चौबे, अनिल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे