Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झाड़ियों में मिला ढाई हजार से अधिक गैस सिलेंडर मचा हड़कंप


अखिलेश्वर तिवारी
मामले की लीपापोती में जुटे जिम्मेदार अधिकारी
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर के थाना पचपेड़वा क्षेत्र में संचालित हो रही है  इंडेन गैस कंपनी  द्वारा अधिकृत भार्गव गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में छुपा कर रखे गए ढाई हजार से अधिक गैस सिलेंडर पकड़े जाने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है । जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले पर  स्पष्ट रूप से कुछ बोलने को तैयार नहीं है ।

                      मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़वा नगर से सटे हुए इंडियन गैस कंपनी का अधिकृत भार्गव गैस एजेंसी स्थापित की गई है । इस गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए लगभग ढाई हजार से अधिक गैस सिलेंडर होने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा वायरल होने के बाद प्रशासन सकते में आ गया । आनन-फानन में जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक व एसडीएम तुलसीपुर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सिलेंडर बरामद करके विधिक कार्रवाई करने की बात तो स्वीकार की है |

परंतु अभी यह बताने से कतरा रहे हैं कि यह सिलेंडर किस स्थिति में यहां पर आया किसका है और इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर इकट्ठा हुआ परंतु अधिकारियों को कानो कान भनक नहीं लगी यह सारे सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब अभी अधिकारी देने से बच रहे हैं । जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश का कहना है की मामला गंभीर है पूरे मामले की जांच कराई जा रही है ।सिलेंडरों की गिनती कराई जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे