अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम पुरैना वाजिद में स्वतंत्रता दिवस के दिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा क्षेत्र की शांति भंग करने के उद्देश्य से एक मंदिर परिसर में आपत्तिजनक वस्तु रखने के कारण पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया था ।जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सदर विधायक पलटू राम तथा क्षेत्रीय हिंदू नेताओं के सहयोग से मामला तो शांत करा लिया था |
परंतु घटना को लेकर अभी भी आक्रोष व्याप्त है । आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद दद्दन मिश्र पुरैना वाजिद पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली ।उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया ।
जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है की बलरामपुर गंगा जमुनी तहजीब वाला जनपद है । कुछ समाज विरोधी ताकतें शांति व्यवस्था बरकरार रहना नहीं देख पाती हैं ।ऐसे ही देश विरोधी व समाज विरोधी ताकते अराजक तत्वों के माध्यम से आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास समय-समय पर करती रहती हैं । भारतीय जनता पार्टी हमेशा से भाईचारा व आपसी सौहार्द बरकरार रखते हुए अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहने का निर्देश देती है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपसी भाईचारे तथा कानून व्यवस्था को लेकर काफी संवेदनशील है । प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है । देश विरोधी ताकते शांति व्यवस्था को अवरुद्ध करने का प्रयास विभिन्न तरीकों से करना चाहती हैं । उसी का एक कारण पुरैना वाजिद की घटना भी है ।उन्होंने कहा कि हमें ऐसे गंभीर तथा संवेदनशील मामलों को लेकर काफी सजग रहने की आवश्यकता है ।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बरकरार रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी । जांच मे जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही कराई जाएगी । भ्रमण के दौरान सांसद के साथ मे ए पी सिंह, मुन्ना, दिनेश सिंह, वरुण सिंह मोनू, जिला महामंत्री विनय प्रकाश त्रिपाठी, रामदेव आर्या, दिनेश आर्य, संदीप वर्मा, सम्प्रीत सिंह, राजाराम यादव, शिव कुमार यादव, राघवराम पासवान व रामशुधि सरोज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ