Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आबकारी विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता


अखिलेश्वर तिवारी
बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब व निर्माण सामग्री के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर भारत नेपाल सीमा पर स्थित जिला है । इस जिले में सीमावर्ती क्षेत्रों में आच्छादित जंगलों तथा उसके आसपास क्षेत्रों में अवैध देसी शराब निर्माण का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाता है । नेपाल की खुली सीमा के रास्ते भारत में नेपाली शराब भी बड़े पैमाने पर लाया जाता है जिसे बीच बीच में सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल तथा पुलिस की टीम द्वारा पकड़ी भी जाती है ।

 ऐसी ही आज बड़ी सफलता पुलिस विभाग तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को उस समय मिली जब बड़ी मात्रा मे कैन में भरे हुए अवैध देसी शराब, शराब के बोतल तथा निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद किया और मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया ।

                जानकारी के अनुसार रविवार को थाना तुलसीपुर क्षेत्र में नथुनिया मोड़ के पास छापेमारी करके जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आबकारी विभाग के कर्मचारी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मिलावटी शराब पकड़ी गई । छापेमारी के दौरान 20 लीटर के तीन कैन  बरामद किए गए जिसमें कुल साठ लीटर अवैध शराब  भरी हुई थी ।

 छापेमारी में 280 पौवे सीसी बने हुए, 354 ढक्कन, 4सूजा, कीप, नापना वाला यंत्र बरामद किया गया । पुलिस विभाग द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि धारा 60आबकारी अधिनियम तथा धारा 272, 273, 420 आईपीसी के अन्तर्गत मुकदमा थाना तुलसी पुर में दर्ज कराया गया । दुकान के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्य वाही की जायेगी। एक अभियुक्त विनोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे