शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | ब्रह्मदेव साहित्य समाज की एक बैठक नगर के ट्रेजरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तार को लेकर हुई | बैठक में सर्वसम्मति से एक बार पुन: प्रेम कुमार त्रिपाठी "प्रेम" को ब्रह्मदेव साहित्य समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया | डॉ संगम लाल त्रिपाठी "भंवर" तथा पं• राज किशोर त्रिपाठी "रागी" संरक्षक बनाए गए |
शिक्षक नेता राजेश मिश्र को जिला संगठन मंत्री व ललित मिश्र "सरस" को कोषाध्यक्ष चुना गया | इसी क्रम में संजय शुक्ला जिला महामंत्री , रामसूरत पांडेय प्रचार मंत्री और शेष नारायण दुबे राही को मंत्री के पद पर चुना गया | इसी क्रम में अनूप त्रिपाठी को लालगंज ईकाई का उपाध्यक्ष ,जयराम पांडेय "राही" को पट्टी का उपाध्यक्ष ,डॉ सुधांशु उपाध्याय को सदर तथा आचार्य विनोद दुबे को रानीगंज ईकाई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया | इस मौके पर ब्रह्मदेव समाज के अध्यक्ष पं• सत्येंद्र नारायण तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि साहित्य के बिना एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना अधूरी है |नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ने साहित्य को जीवन की अमूल्य निधि बताते हुए सभी का स्वागत किया |
पं• शिवेश शुक्ल एडवोकेट ने कहा कि साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के दबे कुचले हुए लोगों की आवाज को शासन सत्ता तक पहुंचाकर सहायता प्रदान करते हैं | उन्होंने कहा कि साहित्यकार समाज का आईना होता है | कार्यक्रम में श्री नारायण शुक्ला ,देवेंद्र त्रिपाठी आदि लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए | बैठक के दौरान प्रमुख रुप से विनय कुमार मिश्र ,भुवन चंद्र मिश्र ,गोविंद प्रसाद मिश्रा ,टिंकू शुक्ला ,संजय शुक्ला ,परमानंद मिश्रा ,अभिषेक तिवारी आदि ब्रह्मदेव समाज के सदस्य व पदाधिकारी गण मौजूद रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ