अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के सभी थानों की पुलिस ने आज एक साथ सभी बैंकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, सराफा की दुकानों तथा जन सुविधा केंद्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया । संदेह पैदा करने वाले लोगों से लंबी पूछताछ किया तथा सघन तलाशी अभियान भी चलाया ।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि बैंकों से रुपए निकाल कर जाने वाले लोगों के साथ छिनैती तथा लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन गरुड़ के तहत बैंकों तथा जन सुविधा केंद्रों पर पुलिस औचक निरीक्षण कर रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके । इसके अलावा भीड़भाड़ वाले बाजारों विशेषकर सर्राफा दुकानों पर वे निरीक्षण करके संदिग्धों से पूछताछ की जा रहे हैं । आज जिले के सभी 13 थानों के पुलिस ने संबंधित क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों वा जन सुविधा केंद्रों तथा सर्राफा की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया । दर्जनों संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया ।
जिला मुख्यालय पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में सघन तलाशी अभियान चलाया गया ।तहसील मुख्यालय उतरौला में पुलिस उपाधीक्षक मनोज यादव के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया । तहसील मुख्यालय तुलसीपुर में पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार थापा के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया । इसके अलावा सभी थानों के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उनके क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों कस्बों तथा बाजारों में अभियान चलाकर संदिग्धों से पूछताछ की गई ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ