Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मलेथू बुजुर्ग में मातारानी बने व्यक्ति को लेकर खड़ा हुआ बखेड़ा


अमरजीत सिंह 

अयोध्या । इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में तंत्र मंत्र को लेकर एक व्यक्ति चर्चा में आ गया है। वह खुद पर माता दुर्गा की छाया बताता है। और लोग उसे मातारानी के नाम से पुकारते हैं। सोमवार को गांव के कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पर पहुंचकर कथित मातारानी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए तंत्र-मंत्र करने वाले व्यक्ति को पकड़ने का दबाव बनाया।



सूचना मिलते ही हैरिंग्टनगंज चौकी पुलिस मलेथू बुजुर्ग मजरे मुजहिया गांव भी पहुंची। लेकिन वहां मौजूद मातारानी के समर्थकों ने कहा कि माताजी किसी के जमीन में नहीं हैं और न ही किसी के साथ अश्लील हरकत करते हैं। जो यहां आता है उसका कल्याण होता है।इसके बाद मातारानी के भी सैकड़ों समर्थक हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पहुंच गए।



ग्राम प्रधान राणादेव सिंह ने बताया कि ग्राम मलेथू बुजुर्ग के मुजहिया में मातारानी के नाम से चर्चित संदिग्ध व्यक्ति महीनों से रह रहा है। अपना नाम स्पष्ट नहीं बता रहा है।क्षेत्रवासियों के साथ मानसिक व शारीरिक दुर्व्यवहार लगातार कर रहा है। जिससे महिलाओं व बच्चों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। जिसका शिकायतीपत्र ग्राम प्रधान राणा देव सिंह व गांव के दर्जनों लोग हैरिंग्टनगंज चौकी व इनायतनगर थाने पर दिया है। शिकायतकर्ता राजबहादुर यादव, चंद्रभूषण त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, डब्लू सिंह, शिवेंद्र त्रिपाठी, रामसनेही कोरी, सोनू कोरी, मोनू पाल आदि कथित मातारानी का विरोध कर रहे हैं।


वहीं दूसरी तरफ कथित माता रानी के समर्थन में गांव के काफी लोग हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पहुंचकर कथित मातारानी के नाम से चर्चित व्यक्ति को समाज सुधारक बता रहे हैं। उनका पक्ष है कि माता रानी किसी को बुलाने नहीं जाती हैं। जो अपने कल्याण के लिए उनके दर पर आता है। उसका कल्याण होता है। हालांकि हैरिंग्टनगंज चौकी के सब इंस्पेक्टर हरकेश बहादुर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे