Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अक्षिता मिश्रा के मिस इण्डिया टिन चुने जाने पर प्रसन्नता


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । अक्षिता मिश्रा के मिस इण्डिया टिन चुने जाने पर जनपद में प्रसन्नता का माहौल है। अक्षिता के मामा साऊंघाट विकास खण्ड क्षेत्र के तिघरा पण्डित निवासी रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित हुये प्रतियोगिता में अक्षिता लिटल मिस इण्डिया टिन चुनी गई है। वह बचपन से ही मेधावी है और लखनऊ में अपने पिता नन्द लाल मिश्र के संरक्षण में शिक्षा ग्रहण कर रही है।
       
रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अक्षिता की इस सफलता पर उसके ननिहाल में भी लोग  खुश है और उसके बस्ती आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, मुकेश, राकेश, किरन त्रिपाठी, रिंकी, दीप नरायन के साथ ही गांव के अनेक लोगों ने अक्षिता को मिली इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे