Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आनंदवन कॉलेज में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | नगर स्थित विभिन्न विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थी स्कूल यूनिफार्म की बजाय श्रीकृष्ण, सुदामा, ग्वाला, राधा, रूकमणी, मीरा आदि की वेशभूषा में स्कूल आए। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानो यह विद्या का मंदिर गोकुल और मथुरा बन गया हो। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए। 

कृष्ण का जन्म भादो के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। उसी दिन से इस अष्टमी को कृष्ण जन्म अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर शहर से लगे शुकुलपुर स्थित आनंदवन इंटर कॉलेज के प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी और कक्षा दो के छात्र छात्राओं ने राधा - कृष्ण  का रूप धारण कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया |

इस दौरान आनंदवन इंटर कॉलेज में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा  के समक्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विधिवत पूजन अर्चन किया गया |इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में आपसी प्रेम व भाईचारा का संचार होता है | और बच्चे त्योहारों को समझने में सक्षम होते हैं | इस मौके पर विद्यालय की शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे