गोंडा: शुक्रवार तड़के गृह क्लेश से तंग आकर नवविवाहिता ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया| इस दौरान बीच बचाव मैं आए पति और देवर भी झुलस गए |
मनकापुर कस्बे के मोहल्ला रफी नगर निवासिनी माला पत्नी अनुज कुमार गुप्ता उर्फ दद्दन ने गृह क्लेश से तंग आकर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली| बीच-बचाव करने आए पति दद्दन और देवर अमित कुमार गुप्ता उर्फ राजा भी झुलस गया |
स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर मनकापुर सीएचसी जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार जिला मुख्यालय रेफर कर दिया | जहां उपचार के दौरान नवविवाहिता माला की मौत हो गई और पति व देवर का इलाज जारी है|
घटना की सूचना मृतका के मायके बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार पहुंचने पर मृतका की माँ विट्ठा देवी पत्नी शिवकुमार गुप्ता ने मनकापुर पुलिस को तहरीर देकर मृतका के पति व जेठानी पर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी माला 25 वर्ष की शादी 2 मार्च वर्ष 2019 को मनकापुर निवासी अनुज से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी |
शादी के कुछ दिन उपरांत माला को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा | इसी कारण शुक्रवार के तड़के पति व जेठानी ने मिट्टी तेल से जलाकर माला को मार डाला|
मनकापुर पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ