Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सेंट जेवियर्स विद्यालय के बच्चों ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में ग्रामीण तथा शहरी सभी क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । विकासखंड सदर के खमहुआ ग्राम सभा में स्थापित सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही मनमोहक तरीके से मनाया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नितिन शर्मा तथा निदेशिका सुजाता आनंद की प्रेरणा से बच्चों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम तैयार किया था । 

मांटेसरी क्लास के नन्हे-मुन्ने बच्चों को श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजाया गया था । राधा कृष्ण की वेशभूषा में नन्हे नन्हे बच्चे नृत्य करके सभी को मंत्रमुग्ध कर रहे थे । हालांकि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अभी रात में मनाया जाना है परंतु विद्यालय समय में ही नन्हे-मुन्ने बच्चों तथा विद्यालय के अन्य बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को हर्षोल्लास के साथ मनाया । विद्यालय परिसर में ही कान्हा की माखन हांडी फोड़ने का भी आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के बच्चों ने दूसरे प्रयास में माखन हांडी फोड़ कर खूब आनंद उठाया । डॉ नितिन शर्मा ने बच्चों के साथ भगवान श्री कृष्ण की झांकी की आरती उतारी तथा बच्चों को सीख दी कि भगवान श्री कृष्ण के सिद्धांत व उनकी जीवनशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए ।

 भगवान श्रीकृष्ण हमेशा परोपकार, सत्य, कर्म  व कर्तव्य  सर्वोच्च मानते थे ।  विद्यालय की निदेशिका सुजाता आनंद ने सभी बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए उन्हें श्री कृष्ण के बताए रास्तों पर चलने की सलाह दी । कार्यक्रम के सफल संचालन में रेखा ठाकुर तथा डी एन सिंह की सराहनीय भूमिका रही । कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे