Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिलाधिकारी ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण कर,दिया सख्त निर्देश


बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कलां के ग्राम पंचायत लोहरौली शुक्ल और भेलाखर्ग कलां में बने अस्थायी गौशाला का भौतिक निरीक्षण करने डीएम रवीश कुमार गुप्ता  बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कलां व ग्राम पंचायत लोहरौली शुक्ल का निरीक्षण  किया। निरीक्षण के दौरान लोहरौली शुक्ल में डीएम ने गौशाला के अगल बगल गंदगी देखकर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। सफाई कर्मियों को गौशाला पर नियमित साफ सफाई के लिए निर्देश दिए। तथा आसपास के गंदगी को साफ कराने के लिए तत्काल निर्देश दिया। लोहरौली में कुल 20, निराश्रित पशुओं की संख्या देख डीएम संतुष्ट दिखें। नाद,टिन शेड,पशुओं के रहने वाले स्थल को देखकर कहा कि बेहतर रखरखाव के लिए के आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि अगर किसी पशुओं को चारा पानी की दिक्कत हुई तो या किसी भी प्रकार की अनियमितता मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जायेगी। इस दौरान राम अजोर, झखरी, रणजीत आदि गो पालकों ने गोशाला में रखरखाव हेतु मानदेय दिलाने के लिए भी डीएम को लोगों ने मौखिक रूप से  अवगत कराया। इस दौरान एडीओ पंचायत रवीन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रवि वत्स, सौरभ चौधरी, देवप्रताप सिंह, देवेश गोस्वामी, पीयूष राय, सुनील पाण्डेय, अमित दुबे, चौथी, भागीरथी समेत आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे