आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। विकास खंड पौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ममड़पौना में मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के राम जानकी मार्ग से खैरा जाने वाला मार्ग बेहद ही खराब मिला और ग्राम पंचायत मार्ग पर गड्ढा एवं जलजमाव देखने को मिला जिस पर उन्होंने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को अवगत कराते हुए गड्ढा मुक्त कराए जाने के लिए कहा। उनके निरीक्षण में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत में 30 आवास विगत वर्ष 2018-19 में निर्मित होना बताया गया। इसी दौरान उनके निरीक्षण में श्रीमती ज्ञानमती पत्नी रामचरित का आवास वर्ष 2017-18 मे बना मिला। आवास पर अभी तक लाभार्थी का नाम, वर्ष नहीं लिखा गया है और ना ही उसकी पेंटिंग कराई गई है और ना ही उस पर एलजीडी कोड दर्ज किया गया है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त हिदायत दिया है। निरीक्षण में उन्होंने गांव के साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया जिसमें बेहद खराब मिला उनके द्वारा बताया गया कि सभी नालियां गंदगी से भरी पड़ी है। उन्होंने बताया कि गांव में सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग के दोनों तरफ गंदगी फैला हुआ है जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल सफाई कर्मियों की टीम बनाकर इस गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं तथा यहां के सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वह सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने गांव में मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यों का भी निरीक्षण किया जिसमें उनके द्वारा पाया गया कि मनरेगा योजना के तहत मात्र एक पोखरे का मरम्मत कराया गया है जो अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। उनके निरीक्षण में रोजगार सेवक श्रीमती पूनम के पति उपस्थित मिले रोजगार सेवक नदारद थे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए यह आदेशित किया है कि सुनिश्चित कर लें कि यदि गांव में मनरेगा योजना अंतर्गत मानक के अनुसार कार्य नहीं हुआ है तो किसी भी दशा में इस गांव के प्रशासनिक मद व्यय किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ