Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वास्थ्य से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी रखना जरूरी: संजय द्विवेदी



तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। वृहस्पतिवार को सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दुधारा में स्थिति ए एच एग्री इंटर कालेज पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य तहत कार्यक्रम किया गया।
सेमरियावां ब्लाक के ग्राम दुधारा स्थित एएच एग्री इंटर कॉलेज पर वृहस्पतिवार को किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं को किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी दिया। साथ ही बाल विकास एवं पोषाहार विभाग की टीम ने विभिन्न पोषाहार के स्टॉल लगाकर बच्चों को पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने कहा कि सरकार का मानना है कि किशोर और किशोरियों का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो मातृत्व स्वास्थ्य, नवजात शिशु स्वास्थ्य, एवं बाल स्वास्थ्य के सूचकांक बेहतर होंगे। उन्होंने बताया कि किशोरों में खून की कमी को दूर करने के लिए साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड वितरण योजना संचालित की जाती है, आप सभी उसका जरूर लाभ उठाएं। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु स्कूल में पढ़ने वाली किशोरियों को सेनेटरी पैड दिया जाता है। धमनी एनीमिया और किशोरों में होने वाली अन्य समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। आरबीएसके टीम के प्रभारी डॉक्टर आफताब अहमद ने कहा कि किशोरावस्था में हार्मोनल चेंज के कारण कई तरह के शारीरिक परिवर्तन होते हैं। कई बार बच्चे इस परिवर्तन को समझ नहीं पाते और वे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग किशोरों के स्वास्थ्य के लिए जो भी योजनाएं संचालित करती है उनकी जानकारी रखें और जरुरत के मुताबिक उनका बेहतर उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का अत्यधिक प्रयोग किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक है। इस दौरान बाल विकास एवं पोषाहार विभाग की टीम ने विभिन्न पोषाहार के स्टॉल लगाए और छात्र छात्राओं को इनके बारे में विस्तार से जानकारी दिया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने 981 छात्र छात्राओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट करने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान डाक्टर फौजिया, प्रधानाचार्य मुनीर आलम, मोहम्मद इश्तियाक, फसीहुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, अब्दुल सलाम, रफी अहमद, अमिता गौड़, सेराज अहमद आदि मौजूद रहे। क्विज प्रतियोगिता में मुफीद रहे विजेता कार्यक्रम के दौरान बीपीएम राजेश कुमार पांडेय, मास्टर पोषण साखी सुचितासिह  ऑगनबाडी कार्य कात्री योगा देवी सबिता देवी सुमित्रा देवी कुसुम देवी शुसिला देवी पूर्णिमा देवी  ओबैदुल्लाह, ज़ुबैर अहमद के नेतृत्व में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मोहम्मद मोफीद ने प्रथम, महरुख अनवार ने द्वितीय और रुश्दा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य मुनीर आलम और संजय कुमार द्विवेदी ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे