Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

20 बकायेदारों का कनेक्शन काटा


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार के आदेश अनुसार पूरे यूपी में चलाया जा रहा है विशेष विद्युत विच्छेदन अभियान इस मेगा डिस्कनेक्शन के अभियान के तहत प्रत्येक खंड के ढाई सौ विद्युत उपभोक्ताओं का के विद्युत बिल के बकाए पर विद्युत कनेक्शन कटवाया जा रहा  । 

प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर टीमें गठित कर बकाया बिल उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट  कर वसूली की जा रही है विद्युत उपकेंद्र देवकाली पर लगभग 22 संयोजन नाका उपकेंद्र पर अट्ठारह संयोजन कौशलपुरी उपकेंद्र पर लगभग 24 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं जिले में लगभग साडे 600 कनेक्शन काटे जा चुके हैं वही कुमारगंज प्रतिनिधि के मुताबिक अभियान बडे बकाये दारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को 20 से अधिक बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए विद्युत अभियंता आनंद प्रकाश ने बताया कि अभियान शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। और या निरंतर चलता रहेगा। इस अभियान के दौरान  विद्युत अभियंता आनंद प्रकाश, लाईन मैन शोभ नाथ , बजरंग, हरि कुमार, गंगा राम  , संतोष कुमार ,  मिंटू श्रीवास्तव कुमारगंज फीडर के विद्युत अभियंता आनंद प्रकाश ने बताया की 10 हजार के ऊपर के बकायेदारों का 20 कनेक्शन  काट दिया गया जिसमें कटघरा, धागापुर में  अभियान चलाया गया। वही कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया तो अधिकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए एफआइआर की चेतावनी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे