Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने के आरोप में दो युवकों को पकड़ कर किया मनकापुर पुलिस के हवाले


गोंडा:  मनकापुर थाना क्षेत्र में  भिखारी के भेष में बाइक सवार होकर भीख मांगने  गए दो युवक 10 वर्षीय बच्चे को पकड़ने लगे | जिससे बच्चे के चिल्लाने पर बच्चे के परिजन और ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ कर मनकापुर पुलिस के हवाले कर दिया |

 मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मछली गांव के मजरे पूरबिहनपूरवा निवासिनी सिताबी  पत्नी हरेंद्र के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी  दोनों युवक के विरुद्ध  अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया है|
 दिए गए तहरीर में सिताबी  ने कहा है कि रविवार की दोपहर उपरांत दो युवक बाइक से घर के पास आए और बीच में आटा मांगा |

भीख देने के वास्ते आटा लाने के लिए घर के अंदर जाने के दौरान मेरा 10 वर्षीय बच्चा सचिन  बाहर खेल रहा था| जिसे दोनों युवक पकड़ कर ले जाने लगे जिससे वह जोर जोर से चिल्लाने लगा| बच्चे की आवाज सुनकर बाहर आने पर देखा कि उक्त लोग बच्चे का कलाई पकड़ रखे हैं |जिससे वह भी मदद में गुहार लगाई और तमाम ग्रामीण जमा हो गए| ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़  कर पुलिस के हवाले कर दिया |

 मनकापुर पुलिस के पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम पता थाना क्षेत्र के ज्ञानीपुर  रामप्रसाद  के मजरे भलुहा गांव निवासी पट्टू नट  पुत्र छैलू नट और गिरीश नट पुत्र दामोदर नट बताया है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे