Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वास्थ्य केन्द्रों पर डाक्टरों दवाओं का टोटा :अनूप सिंह


अमरजीत सिंह 
अयोध्या :मिल्कीपुर क्षेत्र  सिरसिड मे समाजसेवी प्रदीप यादव के अगुवाई मे स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। सपा नेता राघवेद्र प्रताप सिंह अनूप ने जांच शिविर  का शुभारंभ करते हुए कहा।कि आज प्रदेश सरकार की गलत नीतियो के कारण गाव गरीब के लिए  सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डाक्टरों दवाओं का भारी आभाव है।हर गरीब निजी चिकित्सको के पास भारी भरकम रकम खर्च कर इलाज  नही करा सकता।मुफ्त सरकारी इलाज की घोषणाएं थोथी साबित हो गयी है।जहा डाक्टर है वहा बाहर से दवाऐ मरीज के परिजनों को लेनी पड रही है।हर जगह अव्यवस्थाओ का महौल है।ऐसे मे समाजसेवी प्रदीप यादव द्वारा  निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण शिविर का आयोजन कराना एक सराहनीय कार्य है।शिविर मे ब्लड शुगर सहित सभी शारारिक परीक्षण डाक्टर एस के मिश्रा अनूप बाजपेयी की चिकित्सक टीम ने जांच  कर लगभग 230 मरीज को मुफ्त दवाऐ वितरित  की।इस मौकै पर हरिशंकर यादव छोटू अरविंद यादव देवराज ध्रुव राना आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे