Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शारदीय नवरात्रि मेला की तैयारियों की बैठक 02 सितम्बर को


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। अपर जिला मजिस्ट्रेट, बलरामपुर अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि मेला दिनांक 29 सितम्बर से प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध श्री आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ मन्दिर, देवीपाटन तुलसीपुर में मेला लगता है। इस धार्मिक मेले को दृष्टिगत दर्शनार्थियों के सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित किये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में 02 सितम्बर को  अपरान्ह  04 बजे देवीपाटन मन्दिर तुलसीपुर में बैठक आहूत की गई है। उन्होंने निर्देश दिया है कि समस्त संबन्धित अधिकारी  बैठक में नियत तिथि व समय व स्थान पर सभी आवश्यक सूचनाओं के साथ प्रतिभाग करेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे