Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

28 अगस्त को मुख्यमंत्री पहुंचेंगे देवीपाटन करेंगे फिट इंडिया मोमेंट का शुभारंभ




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का  28 अगस्त को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री का 28 अगस्त को सायं 04ः15 बजे हेलीपैड-माॅ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवनियापुर तुलसीपुर मे आगमन होगा। हेलीपैड से देवीपाटन मन्दिर जायेगें जहां पर सायं 05ः30 बजे पर्यटन विभाग की बैठक करेंगें और रात्रि विश्राम करेंगें। अगले दिन 29 अगस्त को पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक माॅ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर में फिट इण्डिया मूवमेण्ट का शुभारंभ करेंगें। 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

                  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन को लेकर में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने हेलीपैड, मन्दिर, माॅ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों को कड़ी निगरानी करने व सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार शिथिलता न करने का निर्देश दिया। इस मौके पर देवीपाटन मन्दिर के महंत योगी मिथिलेश नाथ, एसपी देवरंजन वर्मा, एडीएम व अन्य  अधिकारीगण मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे