Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसएसपी ने लिया अयोध्या में मंदिरों की सुरक्षा का जायजा


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। एसएसपी आशीष तिवारी ने अयोध्या में मंदिरों की सुरक्षा का जायजा लिया। रामजन्मभूमि परिसर व अयोध्या के प्रमुख मंदिरों पर उन्होने पुलिस की टीम के साथ भ्रमण किया तथा सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किये। पुलिस को आगामी त्यौहारों के मद्देनजर एक्टिव रहने के लिए कहा गया है। 
अयोध्या हमेशा से सुरक्षा को लेकर एलर्ट पर रहती है। विभिन्न अवसरों पर यहां सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के द्वारा निर्देश जारी किये जाते है। वहीं वर्तमान सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर मामले को लेकर डे टू डे सुनवाई चल रही है। इसके मद्देनजर कारसेवकपुरम की सुरक्षा भी गत दिनों बढ़ाई गयी थी। शुक्रवार को एसएसपी आशीष तिवारी के साथ पुलिस की टीम ने अयोध्या में भ्रमण किया। श्रद्धालुओं के आने, उनके रुकने के स्थल के साथ भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा की समीक्षा की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे