Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दबंगों ने महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट कर बदनियती से फाड़े कपड़े नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के अस्थाना गांव में 30 अगस्त की रात दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर मारपीट कर छेड़खानी का प्रयास किया पीड़िता के चीख-पुकार परदौडे घर के बाहर सो रहे पति  ससुर को भी दबंगों ने मारा पीटा।थाना क्षेत्र के आस्थना गांव निवासिनी कैसर जहां पत्नी नसीम ने बताया कि 30 अगस्त को गांव के ही पुत्ती लाल व वाहिद अली घर में घुसकर मुझे मारा पीटा वाह अश्लील हरकत करते हुए मेरे कपड़े उतार डाले विरोध करने पर जान से मारने की धमकी कहा कि यदि पुलिस को सूचना दोगी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा लेकिन पीड़िता अपने को असुरक्षित देखा तो चीख-पुकार मचाना शुरू किया तो दबंग पीड़िताका मुंह हाथ से बंद कर लिया लेकिन किसी तरह चंगुल से छूटने पर भागकर बाहर सो रहे पति व ससुर को सारी दास्तान बताइए पति वससुर के पहुंचने पर उन्हें भी मारा पीटा जब गांव के लोग इकट्ठा हो जाए तो दबंग भाग निकले सूचना हंड्रेड डायल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे हंड्रेड डायल पुलिस ने दबंग आरोपियों को उठाकर थाने लाई।शनिवार सुबह पीड़िता कैसर जहां ने थाने पर दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा तहरीर पर दबाव बनाया जा रहा है दूसरी तहरीर लिखकर लाओ जिसमें छेड़खानी ना हो अभी तक पीड़िता थाने पर चक्कर लगा रही है आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते मुकदमा लिखने से पुलिस कतरा रही है। घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता व आरोपियों की पुरानी रंजिश है जांच पड़ताल की जा रही है

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे