Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीजेपी नेता ने दर्जनों समर्थकों के साथ कप्तानगंज पुलिस को कार्यवाही के लिए दिया प्रार्थनापत्र


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत कप्तानगंज विधानसभा के मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष कप्तानगंज को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि नगर थाना क्षेत्र के बेलवाडाँड़ गांव का निवासी एक व्यक्ति ने  ब्राह्मणों को नीचा दिखाते हेतु सोशल मीडिया पर एक वीडियो  पर वायरल किया है , उसके वीडियो से ब्राह्मण समाज काफी आहत है , साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उसके इस गाने से समाज में सांप्रदायिक समरसता बिगड़ने का भी खतरा है तथा क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ सकता है जिसको लेकर मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष कप्तानगंज से उक्त व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए मांग की है।

 इस संबंध में थानाध्यक्ष कप्तानगंज पंकज गुप्ता से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त मामले के संबंध में जनपद के कई थानों पर प्रार्थना पत्र दिया गया है,जिस पर कलवारी थाने में उक्त व्यक्ति खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे