Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उप निरीक्षक को दी भावभीनी विदाई


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति और बस्ती व्यापार मण्डल के सदस्यों ने पुलिस उप निरीक्षक पद से 41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुये भागवत प्रसाद गुप्ता को शनिवार को पुलिस चौकी गांधीनगर पर फूल मालाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।

उनके कार्य शैली से प्रभावित लोगों ने भागवत प्रसाद गुप्ता को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक भेंट कर उनके सुदीर्घ जीवन की कामना किया।  वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री श्याम प्रकाश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि ऐसे कम अवसर आते हैं जब समाज के लोग पुलिस कर्मियों को विदाई दे। भागवत प्रसाद के कार्य व्यवहार का ही परिणाम है कि आज समाज के लोग उन्हें विदाई दे रहे हैं।

विदाई देने वालों में उप निरीक्षक दुर्गेश पाण्डेय, राजन सिंह, चौकी के सिपाही, होमगार्ड के साथ ही शव्वीर अहमद, दीनानाथ यादव, जगदीश प्रसाद, विनय श्रीवास्तव, के साथ ही अनेक व्यापारी और समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे