Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कक्षा चार की छात्रा को स्कूल के शिक्षक ने बेरहमी से डंडो से पीटा


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। जिले के मया ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मानापुर पचरुखवा में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा को स्कूल के शिक्षक ने बेरहमी से क्रूरता पूर्बक कर दी पिटाई।सायं पीड़ा से कराह रही छात्रा के शरीर पर चोटो का निशान देखकर माँ ने पूछा तो लड़की ने रो रो कर अपना दर्द बयां किया।बताया जाता हैं कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उपरोक्त गांव सभा निवासी ओमनाथ की बेटी साक्षी उम्र 9 वर्ष जो गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि गुरुवार किसी बात को लेकर स्कूल के टीचर आदर्श तिवारी ने बच्ची को किसी बात को बेरहमी से पिट दिया था। शुक्रवार बच्ची के बाबा  राम जतन व चाचा लालचंद चोटिल साक्षी को लेकर थाने गये थे।पुलिस ने उन्हें मेडिकल कराने के बहाने थाने बुलाया था।लेकिन थाने पहुचते ही सभी को बैठा लिया गया। इस बारे में पूक्षने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मया घनश्याम वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है शनिवार को प्रकरण की जांच कराकर दोषी पाये जाने पर उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी। समाचार प्रेषण तक पीडित पक्ष को थाने से नही छोड़ा गया था।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष से बात करने का काफी प्रयास किया लेकिन नेटवर्क की व्यस्तता के चलते बात नही हो पाई।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे