Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नाबालिग बालिका के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज, गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके विरूद्ध नाबालिग बालिका के अपहरण व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
    
थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी सोनकर ने बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबा पुलिस चौकी क्षेत्र के भंवरिया पारा हड़हवा निवासी सूरज पुत्र बेचू के खिलाफ स्थानीय थाने में धारा 363, 366, 506 आईपीसी व 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह बजाज चीनी मिल कुंदरखी के पास से चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने हमराहियों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति बजाज मिल के पास कहीं जाने के इंतजार में खड़ा है। सूचना पाते ही चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे