Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

15 अगस्त-रक्षाबंधन पर्व पर जानकीघाट बड़ास्थान मन्दिर परिसर में हुआ पौधरोपण


 वासुदेव यादव
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जानकीघाट बड़ास्थान के महन्त रसिकपीठाधीशवर स्वामी जनमेजयशरण जी महाराज व तपशवी आश्रम के
महन्त परमहँसदास जी महाराज के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मन्दिर परिसर में वातावरण की शुद्धि हेतु वृक्षारोपण किया गया।
 इसके साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, देश के उत्थान, मानव व भक्तों शिष्यो के कल्याण हेतु  श्री रषिकेश्वर महादेव का पंचामृताअभिषेक का भव्य आयोजन किया गया।
 इस दौरान महन्त जनमेजयशरण  महराज ने कहा कि 15 अगस्त 1947 के ही दिन भारतवर्ष स्वतंत्र हुवा था।  हमारा झंडा तिरंगा रंग का है। अतः तीन वृक्ष तुलसी, आम व पुष्प आदि का  रोपण किया गया।
 इस दौरान तपस्वी आश्रम के महन्त परमहँस दास जी महराज भी शामिल रहे। श्री महन्त ने कहा कि आज स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर हर एक भारतवासी को संकल्प लेना चाहिए कि कम से कम 3 तीन पौध रोपणकर वातावरण को शुद्धि करे और अपने देश के तिरंगे झंडे का सदा सम्मान करते हुए देश हित मे सतत प्रर्यंतशील रहे। साथ ही लगाए गए सभी पौधों का भी  संरक्षण सम्वर्धन करे।
 इस दौरान अन्य भक्तगण, यजमान, शिष्य, भक्त,  वैदिक छात्रगण व आचार्य आदि शामिल रहे। सभी ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे