Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस का सराहनीय कार्य : 9 साल से लापता माँ को देखकर फूट-फूट कर रोने लगा बेटा


सुनील गिरी 
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के हाफिजपुर पुलिस के थाना इंचार्ज अविनाश गौतम वह हापुड एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह के तारीफ करते नहीं थक रहै हैं माँ , बेटा जी हा आपको बता दें बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक बुजुर्ग महिला को पुलिस ने ग्राम सादिकपुर से ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने लेकर आई थी थाना इंचार्ज ने इस महिला से बात की तो यह महिला अपना नाम व अपने गांव का नाम तो बता पा रही थी | 

लापता महिला का बेटा 


लेकिन यह नहीं बता पा रही थी कि यह महिला कहां की रहने वाली है इसकी बोलचाल से थाना इंचार्ज ने समझा और नेट पर सर्च कर दिया और जानकारी जुटाई तो इसकी पहचान न्यू जलपाईगुड़ी के गांव डमसिबत तुतुरी निवासी के रूप में हुई पुलिस ने वहां के थाने से संपर्क साधा और इसका फोटो भेजकर इसकी पहचान कराई तो इसके परिवार वालों ने इसकी पहचान कर ली आज इसका बेटा अपनी मां को लेने हाफिजपुर थाने पहुंचा तो अपनी मां को देखकर फूट-फूट कर रोने लगा |उसने बताया कि हमारी मां पिछले 9 साल से लापता थी जिनको हमने जगह जगह तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पा रहा था हमें हमारी मां से मिलाने के लिए हम हापुड़ के एसपी व थाना इंचार्ज हाफिजपुर का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं |अगर हाफिजपुर पुलिस व थाना इंचार्ज इस महिला के बारे में ज्यादा जानने की कोशिश ना करते तो आज हम अपनी मां से ना मिल पाते और हमारी मां ना जाने कहां-कहां धक्के खाती घूमती रहती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे