Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने किया परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण


■ साथ ही पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। आज दिनांक 09.08.2019 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री ब्रजेश सिंह द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड मे परेड की सलामी ली गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों के टर्नआउट चेक किया तथा परेड़ मे सम्मिलित सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को अच्छी वर्दी पहनने हेतु कड़े निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लाइन के आरक्षी बैरक,पुलिस हॉस्टल,बाथरूम, का निरीक्षण कर उसके साफ सफाई व व पुलिस मेस का निरीक्षण कर अच्छे व गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परिवहन शाखा तथा परेड़ मे शामिल पीआरवी वाहनो के मेंटीनेन्स व साफ सफाई का निरीक्षण कर संबन्धित को आवाश्यक दिशा निर्देश दिया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन रमेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पंकज त्रिपाठी, एसआई0 एमटी0 शाखा उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय, क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा परेड के उपरान्त पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्य किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे